फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Doctors brainstorm to prevent dengue in Hathras

हाथरस में डेंगू की रोकथाम के लिए डॉक्टरों ने किया मंथन

Tue, 12 Nov 2019 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Doctors brainstorm to prevent dengue in Hathras
हाथरस में डेंगू की रोकथाम के लिए मंथन ​करते चिकित्सक। - फोटो : HATHRAS
डॉक्टरों ने डेंगू की रोकथाम के लिए किया मंथन
विज्ञापन

एचएमएआई की मासिक समीक्षा बैठक में डेंगू बुखार के इलाज पर सभी ने रखे अपने विचार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सोमवार को एचएमएआई हाथरस यूनिट की मासिक बैठक आवास विकास कॉलोनी स्थित गुप्ता क्लीनिक पर डॉ.इंद्र वाष्र्णेय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें डेंगू बुखार पर विस्तार से चर्चा की गई।
डॉ.इंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि डेंगू के उपचार में होम्योपैथिक दवाएं भी अत्यंत प्रभावी हैं, जो कि मरीजों के अलग-अलग लक्षणों के आधार पर चयनित की जाती हैं। डॉ.आकाश गुप्ता ने बताया कि डेंगू में अचानक तेज बुखार सिर, मांसपेशी व जोड़ों में दर्द, कमजोरी, भूख न लगना, जी मिचलाना आदि डेंगू के प्रारंभिक लक्षण होते हैं।
विज्ञापन

डॉ.आनंद माहौर ने अपने संबोधन में बताया कि डेंगू के मच्छर व इसके संक्रमण से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग किया जाए। डॉ.हर्ष गर्ग ने अपने संबोधन में कहा डेंगू जांच के लिए एंटीजन टेस्ट आईजीजी, आईजीएम टेस्ट पॉजिटिव होने चाहिए। तब ही डेंगू कन्फर्म माना जाएगा। प्लेटलेट्स की संख्या दस हजार से कम जाने पर ही डेंगू में खतरा होता है। डॉ. कुणाल वार्ष्णेय ने बताया कि डेंगू बुखार के बचाव की दवा एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा साप्ताहिक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी चिकित्सक सप्ताह के बुधवार और रविवार को अपने अपने क्लीनिक से दवाई को मरीजों को देंगे और यह क्रम डेंगू एपिडेमिक के चलने तक जारी रहेगा। इस मौके पर डॉ.यूएस गौड़, डॉ.रवि चौधरी, डॉ.शशांक मोहता, डॉ.योगेश गुप्ता, डॉ.नीलम सिंह, डॉ.गोपाल ठेंनुआ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed