{"_id":"680fa234b921760c5a075dfa","slug":"doctor-dies-in-collision-with-unknown-vehicle-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: क्लीनिक से आ रहे बाइक सवार चिकित्सक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: क्लीनिक से आ रहे बाइक सवार चिकित्सक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिवार में छाया मातम
Mon, 28 Apr 2025 09:13 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 28 Apr 2025 09:13 PM IST
सार
पवन निजी क्लीनिक चलाते हैं। वह बाइक से हतीसा की ओर से आ रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घायल अवस्था में पवन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में हतीसा-भगवंतपुर के पास 27 अप्रैल की रात बजे एक बाइक सवार चिकित्सक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगला गिरधारी निवासी 36 वर्षीय पवन सदर कोतवाली के मोहल्ला नवीपुर में निजी क्लीनिक चलाते हैं। 27 अप्रैल की रात को वह बाइक से हतीसा की ओर से आ रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में पवन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर वहां पुलिस पहुंच गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पवन ने अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों रोते-बिलखते को छोड़ा है। पुलिस ने 28 अप्रैल को दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन