फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Doctor accused of returning pregnant woman without treatment

Hathras: बिना उपचार लौटा दिया गर्भवती को, दिल्ली ले गए, पर बच न सकी जान, चिकित्सक पर लगा आरोप

Mon, 31 Jul 2023 10:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 31 Jul 2023 10:13 PM IST
सार

आरोप है कि चिकित्सक वार्ड में आईं और दोबारा रिश्वत की मांग करने लगीं। इनकार करने पर चिकित्सक भड़क गईं। आरोप है कि चिकित्सक ने गर्भवती महिला को थप्पड़ों से पीटा और वार्ड से बाहर निकाल दिया। पीड़ित का कहना है कि उसने इस संबंध में डीएम और सीएमओ से शिकायत की। 

विज्ञापन
Doctor accused of returning pregnant woman without treatment
सीएमओ को शिकायती पत्र देते मृतक महिला के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में सासनी क्षेत्र के दरकौली निवासी संतोष कुमार पुत्र मलखान सिंह ने जिला महिला अस्पताल की एक चिकित्सक पर अपनी पत्नी को बिना उपचार अस्पताल से लौटाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जिला अस्पताल की चिकित्सक की लापरवाही के कारण दिल्ली के अस्पताल में उसकी पत्नी की मौत हो गई। पीड़ित ने सीएमओ से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


सीएमओ को दिए शिकायती पत्र में संतोष कुमार ने कहा है कि 17 जुलाई को वह अपनी गर्भवती पत्नी संतोष देवी (27) को प्रसव के लिए सीएचसी सासनी लेकर गया था। 24 जुलाई को चिकित्सक ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वह अपनी पत्नी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां चिकित्सक ने 25 जुलाई को महिला को भर्ती करने के लिए कह दिया। 25 जुलाई को जब वह पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा तो वहां चिकित्सक ने प्रसव कराने की एवज में 10 हजार रुपये की मांग की। 
विज्ञापन


पीड़ित ने सीएमस से शिकायत की। सीएमएस ने हस्तक्षेप कर गर्भवती महिला को भर्ती करा दिया। आरोप है कि चिकित्सक वार्ड में आईं और दोबारा रिश्वत की मांग करने लगीं। इनकार करने पर चिकित्सक भड़क गईं। आरोप है कि चिकित्सक ने गर्भवती महिला को थप्पड़ों से पीटा और वार्ड से बाहर निकाल दिया। पीड़ित का कहना है कि उसने इस संबंध में डीएम और सीएमओ से शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि गर्भवती महिला को बिना उपचार के अस्पताल से लौटा दिया गया। इसके बाद वह अपनी पत्नी अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज लेकर गया। वहां से वह उसे दिल्ली के एक अस्पताल लेकर गया। वहां पत्नी की मौत हो गई। संतोष कुमार का आरोप है कि उसकी पत्नी की मृत्यु के लिए जिला महिला अस्पताल की चिकित्सक जिम्मेदार है। पीड़ित ने मामले में सीएमओ से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed