{"_id":"6a9eef73ab9f9d38d30a39fa","slug":"dm-uncle-get-the-street-constructed-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम अंकल: हमारी गली बनवा दो, पानी-कीचड़ से स्कूल जाना मुश्किल, बच्चों की ड्रेस और जूते-मोजे हो रहे खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम अंकल: हमारी गली बनवा दो, पानी-कीचड़ से स्कूल जाना मुश्किल, बच्चों की ड्रेस और जूते-मोजे हो रहे खराब
Mon, 07 Sep 2026 10:38 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:38 PM IST
सार
बच्चों ने हाथरस डीएम अंकल को बताया कि जलभराव के बीच स्कूल जाने से उनकी ड्रेस, जूते और मोजे गंदे हो जाते हैं। कीचड़ में फिसलने का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
बलराम कॉलोनी के रास्ते में जलभराव से होकर साइकिल से स्कूल जाते बच्चे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के बलराम नगर की करीब 70 मीटर लंबी गली बारिश के बाद बच्चों के लिए मुसीबत बन गई है। गली में पानी और कीचड़ जमा होने से स्कूली बच्चों को रोज इसी से होकर गुजरते हैं। सोमवार को बच्चों ने वीडियो बनाकर जिलाधिकारी से गुहार लगाई। बच्चों ने कहा, डीएम अंकल, हमारी गली बनवा दो।
विज्ञापन
बच्चों ने बताया कि जलभराव के बीच स्कूल जाने से उनकी ड्रेस, जूते और मोजे गंदे हो जाते हैं। कीचड़ में फिसलने का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गली की समस्या लंबे समय से है और बारिश में हालात और बिगड़ जाते हैं। बुजुर्गों और महिलाओं को भी आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि गली में इंटरलॉकिंग के लिए चार जून 2025 को आठ लाख 90 हजार 608 रुपये का अनुमान तैयार किया गया था, लेकिन अब तक निर्माण शुरू नहीं हुआ। निर्माण में देरी से परेशान मकान मालिक अखिलेश अग्रवाल ने घर के बाहर पोस्टर लगा दिया था, जिस पर लिखा था, गली का निर्माण न होने से मकान बेचने को मजबूर। लोगों ने जल्द निर्माण कराने की मांग की है। ईओ रोहित सिंह ने बताया है कि सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाया गया है, मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कराया जाएगा, सफाई के लिए संबंधित अधिकारियों को बोला जाएगा।
विज्ञापन