फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DM-SP officers taught the lesson of responsibility

डीएम-एसपी ने अफसरों को पढ़ाया जिम्मेदारी का पाठ

Tue, 27 Dec 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Tue, 27 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
DM-SP officers taught the lesson of responsibility
क्लास - फोटो : demopic
विधानसभा चुनाव की आचार संहिता की आहट के बीच डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए अफसरों के साथ बैठक की। 24 घंटे के भीतर चुनाव को लेकर यह दूसरी अहम बैठक थी। डीएम ने चुनाव व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारियों से जरूरी कार्यकलाप एवं व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए अधीनस्थों को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रलोभन देने या डराने-धमकाने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ा एक्शन लेने की हिदायत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी।
कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में डीएम ने आगामी चुनाव में 90 फीसदी से अधिक मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उनको जागरुक करने के निर्देश दिए। सभी 1,187 पोलिंग बूथ पर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी सुनिश्चित करने लिए अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने चुनाव के दृष्टिगत सभी सरकारी निरीक्षण भवन और विभागीय वाहनों को दुरुस्त रखने के लिए विभागीय अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए। उन्होंने अन्य कार्यप्रणाली का भी ब्यौरा लिया तथा समय रहते व्यवस्था दुरस्त करने को कहा। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार ने कहा कि सभी एसडीएम संबंधित क्षेत्राधिकारी के साथ नियमित रूप से फील्ड विजिट अवश्य करें। साथ ही पाई गई कमियों को दुरुस्त कराएं। बैठक में एडीएम अली हसन कर्नी, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, पीडी चंद्रशेखर शुक्ला, एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता, केहरी सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, ओमवीर सिंह, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट जय प्रकाश, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राम प्रवेश, समस्त क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, बीडीओ, पुलिस निरीक्षक व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत जिले में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को जिले में तहसीलवार आदर्श आचार संहिता की टीम गठित की है। इन टीमों को आचार संहिता के उल्लंघन की विधिवत रूप से वीडियोग्राफी कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी।

 

उन्होंने तहसील हाथरस के लिए गठित टीम में एसडीएम, सीओ, बीडीओ, हाथरस और मुरसान, गणेशचंद्र एई पीडब्लूडी हाथरस, कुलदीप श्रीवास्तव एसडीओ विद्युत हाथरस, ईओ नगर पालिका हाथरस, नगर पंचायत मुरसान और मेंडू (नगरीय क्षेत्र में), एएमए हाथरस (ग्रामीण क्षेत्र में), संबंधित थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक हाथरस शामिल किए गए हैं।तहसील सादाबाद के लिए गठित टीम में एसडीएम, सीओ, बीडीओ सादाबाद औश्र सहपऊ, अवधेश प्रताप सिंह एसडीओ सादाबाद, संजीव कुमार जैन सहायक एई पीडब्लूडी हाथरस, ईओ नगर पंचायत सादाबाद और सहपऊ (नगरीय क्षेत्र में), एएमए जिला पंचायत हाथरस (ग्रामीण क्षेत्र में) और संबंधित थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक सादाबाद शामिल किए हैं।

 

तहसील सिकंदराराऊ के लिए गठित टीम में एसडीएम और सीओ, बीडीओ सिकंदराराऊ और हसायन, देवेंद्र कुमार एसडीओ विद्युत सिकंदराराऊ, आसिफ अली सिद्दीकी एई पीडब्लूडी हाथरस, ईओ नगर पालिका सिकंदराराऊ और नगर पंचायत हसायन एवं पुरदिलनगर (नगरीय क्षेत्र में), एएमए जिला पंचायत हाथरस (ग्रामीण क्षेत्र में) तथा संबंधित थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक सिकंदराराऊ, हसायन शामिल किए गए हैं। तहसील सासनी के लिए गठित टीम में एसडीएम, सीओ, बीडीओ सासनी और कायम सिंह एसडीओ विद्युत सासनी, अखंड प्रताप सिंह एई पीएमजीएसवाई हाथरस, ईओ नगर पंचायत सासनी (नगरीय क्षेत्र में), एएमए जिला पंचायत हाथरस (ग्रामीण क्षेत्र में) तथा संबंधित थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक सासनी शामिल किए गए हैं।



 

साथ ही डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारियों में आंशिक बदलाव किया है। डीएम ने विधानसभा चुनाव के लिए कुछ नोडल अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है। कंट्रोल रूम व्यवस्था के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी रामानंद गुप्ता के स्थान पर सहायक आयुक्त सहकारिता उदयभानु सिंह, परिवहन व्यवस्था के लिए एसडीएम सासनी ओमवीर सिंह के स्थान पर प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट जयप्रकाश, पोस्टल बैलेट पेपर प्रबंधन, ईडीसी, ई-बैलेट पेपर व्यवस्था के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. रामप्रवेश के स्थान पर उपायुक्त मनरेगा धर्मेंद्र यादव को नोडल अधिकारी नामित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed