फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DM reviews the preparations going on at the counting centers

मतगणना केंद्रों पर चल रहीं तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

Fri, 30 Apr 2021 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
DM reviews the preparations going on at the counting centers
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

डीएम रमेश रंजन ने जूम ऐप के माध्यम से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना की तैयारियों के सिलसिले में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतगणना केंद्रों पर जाली, बैरिकेडिंग एवं लाइट/जेनरेटर का उचित प्रबंध कराने के के लिए उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता नगर पालिका और नगर पंचायतों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्र के बाहर अथवा भीतर वही व्यक्ति रहेंगे, जिनके पास प्रशासन द्वारा जारी किया गया पास होगा। कोरोना महामारी के दृष्टिगत विजयी प्रत्याशियों या उनके समर्थकों को जुलूस निकालने, आतिशबाजी आदि जैसी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।
विज्ञापन

मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, माचिस, शराब, अन्य ज्वलनशील पदार्थ या आपत्तिजनक वस्तुएं ले जाने पर सख्ती से पाबंदी रहेगी। सभी मतगणना केंद्रों पर जाने वाले व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग, एसपी ओटू लेवल की जांच के बाद ही मतगणना कार्मिक, एजेंट आदि को मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतगणना कार्मिकों के निर्धारित मतगणना स्थल पहुंचने पर कोडिंग-डिकोडिंग पटल से संबंधित मतगणना टेबल की जानकारी प्रथम पाली के कार्मिकों को सुबह सात बजे और द्वितीय पाली के कार्मिकों को सायं सात बजे दी जाएगी।

प्रथम और द्वितीय पाली के मतगणना कार्मिकों द्वारा मतगणना अगले दिन भी क्रमिक पालियों में अबाध रूप से कार्य समाप्ति तक जारी रखी जाएगी। सभी मतगणना एजेंट को जारी किए गए पास पर वार्ड संख्या और निर्धारित टेबिल संख्या का विवरण अंकित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed