फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DM reprimanded for not getting the token system operational

Hathras News: टोकन व्यवस्था संचालित न मिलने पर डीएम ने लगाई फटकार

Wed, 01 Mar 2023 11:50 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 01 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
DM reprimanded for not getting the token system operational
राज्यपाल के दौरे से पूर्व डीएम ने बुधवार को जिला अस्पताल, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय और राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया। सर्जन कक्ष में टोकन व्यवस्था संचालित न पाये जाने पर डीएम ने फटकार लगाई। उन्होंने चिकित्सक को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में गलती पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम अर्चना वर्मा ने बागला जिला अस्पताल परिसर की चारदीवारी पोस्टमार्टम हाउस के पास क्षतिग्रस्त होने के संबंध में सीएमओ से जानकारी की। डीएम ने क्षतिग्रस्त चारदीवारी की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी वार्ड के पीछे बने कमरे को हटाते हुए इमरजेंसी वार्ड का विस्तार करने की कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय व राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया। वहां पर कूड़ा जमा होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ को साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमएस से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय व राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय भवन की मरम्मत एवं रंगाई-पुताई कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



चिकित्सालय परिसर में जगह-जगह खड़े वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित करने के निर्देश दिए। वाहनों को नियम विरूद्ध तरीके से अस्पताल परिसर में खड़े किए जाने पर कार्रवाई करने को कहा। डीएम ने पर्ची काउंटर तथा दवा वितरण कक्ष के बाहर लंबी कतार देखकर सीएमएस से दवा वितरण हेतु टोकन व्यवस्था लागू करने और मरीजों के बैठने के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed