फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DM inspected fecal sewage treatment plant

फीकल सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का डीएम ने किया निरीक्षण

Wed, 12 Oct 2022 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
DM inspected fecal sewage treatment plant
जलेसर रोड सीवेज फार्म पर बन रहे फीकल सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा जलेसर रोड स्थित सीवेज फार्म की भूमि पर बनाए जा रहे 32 केएलडी क्षमता (एफएसटीपी) के फीकल सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का मंगलवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण संबंधी सभी कार्यों को निर्धारित अवधि के अंतर्गत पूरा कर संचालित करने के निर्देश दिए।
अधिशासी अभियंता जल निगम (नगरीय) ने बताया कि इस परियोजना की स्वीकृत लागत रुपये 521.33 लाख है। कार्य आरंभ की तिथि दो नवंबर 2020 और कार्य समाप्ति की तिथि एक नवंबर 2021 थी। इसे बढ़ाते हुए 30 अगस्त 2022 कर दिया गया है। निरीक्षण में योजना के सभी काम पूर्ण पाए गए।
विज्ञापन

डीएम ने एक्सईएन जल निगम (नगरीय) को एफएसटीपी के प्रांगण में पौधरोपण का कार्य पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को मार्ग में लगे हुए कूड़े के ढेर तत्काल हटवाकर मार्ग की मरम्मत एवं प्लांट के लिए सीवेज (फीकल स्लज) की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए, जिससे एफएसटीपी प्लांट प्रतिदिन संचालित किया जा सके और योजना का समुचित लाभ जनता को मिल सके। उन्होंने एक्सईएन जल निगम (नगरीय) को नगर पालिका से संपर्क स्थापित कर तत्काल सीवेज की व्यवस्था कराकर प्लांट का परीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed