{"_id":"5dab553a8ebc3e0178342ed9","slug":"dm-displeased-after-seeing-the-dirt-in-the-bovine-shelter-hathras-news-ali216701615","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश आश्रय स्थल में गंदगी देखकर बिफरे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश आश्रय स्थल में गंदगी देखकर बिफरे डीएम
विज्ञापन
गोवंश आश्रय स्थल में गंदगी देख बिफरे डीएम
पराग डेयरी परिसर में आश्रय स्थल का किया निरीक्षण, पशुओं को हरा चारा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सासनी की पराग डेयरी स्थित गोवंश आश्रय स्थल का डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने निरीक्षण किया। कूडे़ के ढेर लगे होने के साथ चारों तरफ गंदगी होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और नियमित रूप से सफाई कराने के निर्देश दिए।
पशु चिकित्सक डॉ. हीरालाल ने बताया कि वर्तमान में पराग डेयरी में 630 गोवंश मौजूद हैं, जिसमें 385 नर और 245 मादा पशु हैं। डीएम ने पशुओं की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में चारे के साथ ताजे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया, जिसमें से दो सफाई कर्मचारियों द्वारा हस्ताक्षर नहीं किए गए थे। डीएम ने अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को नियमित रूप से रजिस्टर चेक करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पशुओं की जीओ टैगिंग और टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि 610 मवेशियों की जीओ टैगिंग कर दी गई है। शेष मवेशियों की जीओ टैगिंग शीघ्र ही कर दी जाएगी। सभी पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। वर्मी कंपोस्ट के माध्यम से खाद बनाने के बारे में जानकारी ली। वीडीओ कुलदीप कुमार सिंह ने बताया कि 500 रुपये प्रति ट्राली की दर से 16 ट्राली वर्मी कंपोस्ट खाद की बिक्री की गई है। डीएम ने सबसे कमजोर तथा छोटे पशुओं को अलग बाडे़ में रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कमजोर पशुओं के लिए अलग से हरे चारे का प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी गोवंश की चारे और पानी की कमी से मृत्यु नहीं होनी चाहिए, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पशुओं के पीने के पानी के लिए कटे ड्रमों और निर्मित हौद में हमेशा पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ईओ सासनी को पराग डेरी में लगे कूडे़ के ढेरों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। नियमित रूप से गाड़ी भेजने के निर्देश दिए।