फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   District Panchayat President today will vote

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आज होगा मतदान

Mon, 21 Aug 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Mon, 21 Aug 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
 District Panchayat President today will vote
पंचायत - फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज मंगलवार को मतदान होना है। अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल बसपा-सपा दोनों खेमों के लिए आज की रात कत्ल की रात होगी। दोनों ही खेमों ने अपने अपने पक्ष में बहुमत का जुगाड़ करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों खेमे अपनी-अपनी जीत के दावे भी कर रहे हैं। लेकिन विजयश्री किसकी होगी यह तो मतदान के बाद ही साफ हो सकेगा। 
विज्ञापन


जिले की जिला पंचायत में यह पहला मौका है। जब जिला पंचायत अध्यक्ष के इस अहम पद के लिए मुकाबला कांटे का हो रहा है। इससे पूर्व हुए चुनावों में जनपद निर्माण के बाद से इस पद पर बसपा का एक क्षत्र राज चलता रहा है। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बसपा-सपा के बीच हुए पहले मुकाबले में भी आंकड़ा 13-12 का ही रहा था। जिसमें बसपा प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय को 13 एवं सपा प्रत्याशी ओमबती यादव को 12 मत प्राप्त हुए थे। लेकिन इसका हिसाब सपा प्रत्याशी रही ओमवती यादव ने एक साल बाद ही अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 15 मत कराकर बसपा नेताओं से चुकता कर लिया।
विज्ञापन


अब एक बार फिर मध्यावधि चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 22 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। इस बार भी वही दोनों खेमे आमने सामने हैं। लेकिन देखना यह होगा कि बसपा अपने इस गढ़ को किस प्रकार बचाने में सफल होगी। इस चुनाव में   भाजपा के पांच जिला पंचायत सदस्यों की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण है। इसकी दो वजह हैं कि चुनाव में हारजीत का गणित इन जिला पंचायत सदस्यों के मतदान से ही तय होगा। दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश में सत्ताधारी दल भी है। वैसे भी भाजपा सदस्यों के लिए बसपा-सपा एक जैसे ही धुर विरोधी हैं। इन हालात में भाजपाईयों की रणनीति उनकी भविष्य की राजनीति पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव छोड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed