{"_id":"63ea92e919d6a5d42b04ee62","slug":"district-divided-into-29-sectors-regarding-mahashivaratri-hathras-news-c-2-1-44038-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: महाशिवरात्रि को लेकर 29 सेक्टरों में बांटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: महाशिवरात्रि को लेकर 29 सेक्टरों में बांटा जिला
Tue, 14 Feb 2023 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस। महाशिवरात्रि को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। जिला को 29 सेक्टरों में बांटा गया है। डीएम अर्चना वर्मा ने सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक नामित कर दिए हैं। निगरानी करने के पुलिस टीमें लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने बताया कि तहसील सदर क्षेत्र के लिए एसडीएम राजकुमार सिंह यादव जोनल मजिस्ट्रेट, एडीएम वित्त एवं राजस्व को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, तहसील सासनी के लिए अंजली गंगवार को जोनल मजिस्ट्रेट व एडीएम न्यायिक को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, तहसील सादाबाद के लिए एसडीएम विपिन शिवहरे को जोनल मजिस्ट्रेट व मुख्य विकास अधिकारी को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, तहसील सिकंदाराराऊ के एसडीएम वेद सिंह चौहान को जोनल मजिस्ट्रेट, जिला वनाधिकारी को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया है। उन्होंने सेक्टर वार प्रभारी व पर्यवेक्षक अधिकारी भी नामित किए हैं।