{"_id":"63bdbfb9ca5bfd061e1e4e2e","slug":"district-bar-association-elections-will-be-held-today-hathras-news-ali308807057","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आज होगा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आज होगा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव से पूर्व अधिवक्ताओं के साथ बैठक लेते सीओ सदर। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 11 जनवरी (बुधवार) को होगा। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। अध्यक्ष, सचिव और कई अन्य पदों के लिए मतदान होगा और बुधवार को मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव से एक दिन पहले प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं से संपर्क करने में जुटे रहे। इधर, सीओ सदर ने चुनाव संचालन समिति के साथ मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को होगा। चुनाव संचालन समिति के अनुसार अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व सह सचिव प्रथम के चुनाव के लिए मतदान 11 जनवरी बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बार सभागार में कराया जाएगा। उसी दिन शाम चार बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।
इस मौके पर विवेक कटारा, सहायक चुनाव अधिकारी दिगंबर सिंह सिसौदिया, यतेंद्र कुमार शर्मा, अरविंद कुमार वशिष्ठ, कपिल मोहन गौड़, गोविंद वशिष्ठ, निष्कर्ष गोस्वामी, शिवाकांत शर्मा, मोतीराम गोला, इरफान कुरैशी, नरेंद्र प्रताप सिंह, राधेलाल पचौरी, कुलदीप सिंह, राजू वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। इधर, सीओ सदर सुरेंद्र सिंह, कोतवाली निरीक्षक सदर लोकेश भाटी ने चुनाव संचालन समिति के सदस्यों साथ मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। तैयारियों का भी जायजा लिया।