{"_id":"68584aeaa7e7c17bcb0c57cf","slug":"distribution-of-marksheets-will-start-from-today-hathras-news-c-56-1-hts1002-133428-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आज से शुरू हो जाएगा अंकपत्रों का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आज से शुरू हो जाएगा अंकपत्रों का वितरण
विज्ञापन
जिले के विद्यालयों में सोमवार (आज) से यूपी बोर्ड दसवीं व 12वीं की परीक्षा के अंकपत्रों का वितरण शुरू हो जाएगा। विद्यार्थी विद्यालय से अपने अंकपत्र प्राप्त कर सकते हैं।
25 अप्रैल को यूपी बोर्ड की दसवीं व 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था। परीक्षा में इस वर्ष 44076 परीक्षार्थी पास हुए थे। अगली कक्षा में प्रवेश लेने के लिए इन्हें अपने अंकपत्रों का इंतजार है।
21 जून को डीआईओएस कार्यालय में अंकपत्र प्राप्त हो गए थे। प्रधानाचार्य अपने विद्यायों के विद्यार्थियों के अंकपत्र लेने के लिए डीआईओएस कार्यालय पहुंचने लगे हैं। कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार अभी तक करीब 30 प्रधानाचार्य अंकपत्र प्राप्त कर चुके हैं। इन विद्यालयों में सोमवार से अंकपत्रों का वितरण शुरू हो जाएगा।