{"_id":"697f75685e1e900e5a0b1732","slug":"distribution-of-answer-sheets-of-up-board-examination-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण आज से, 99 परीक्षा केंद्रों के लिए तहसीलवार होगा उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण आज से, 99 परीक्षा केंद्रों के लिए तहसीलवार होगा उठान
Mon, 02 Feb 2026 01:17 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:17 AM IST
सार
प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण पारदर्शी और सुचारु रूप से हो सके।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के तहत उत्तर पुस्तिकाओं का उठान आज से शुरू हो जाएगा। जनपद के सभी 99 परीक्षा केंद्रों के लिए तहसीलवार और चरणबद्ध तरीके से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
शहर के अक्रूर इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं का सुरक्षित भंडारण किया गया है। जहां से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्र व्यवस्थापकों को उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार हाथरस तहसील के 33 परीक्षा केंद्रों के संचालक आज उत्तर पुस्तिकाओं का उठान करेंगे।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण पारदर्शी और सुचारु रूप से हो सके। डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया कि केंद्रों को जो निर्धारित तिथियां आवंटित की गई हैं, उनके अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का उठान करें, ताकि उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन