फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Distressed by the threats of relatives, the loving couple asked for security

Hathras News: परिजनों की धमकियों से परेशान प्रेमी युगल ने मांगी सुरक्षा

Tue, 08 Aug 2023 12:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 08 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Distressed by the threats of relatives, the loving couple asked for security
एक प्रेमी युगल ने घर से भागकर शादी तो कर ली, लेकिन शादी के बाद परिजनों से मिल रही धमकियों से भयभीत प्रेमी युगल ने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो वायरल कर व पुलिस अधीक्षक हाथरस व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन




सिकंदराराऊ कस्बे के निवासी रोहित की शादी अलीगढ़ निवासी युवती आरती से शादी तय हुई थी। इसके बाद दोनों आपस में फोन पर बात करने लगे और दोनों को प्रेम हो गया, लेकिन युवती के घर वालों ने रिश्ता तोड़ दिया।
विज्ञापन




युवती की शादी उसकी बिना मर्जी के कहीं और तय कर दी। युवती को वह रिश्ता पसंद नहीं था। इसके बाद युवक और युवती ने परिजनों की मर्जी खिलाफ घर से भागकर मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद जब युवती ने अपने परिजनों को फोन से अपनी शादी की बात बताई तो वह आग बबूला हो गए। उसे जान से मारने की धमकी देने के साथ ही युवक को जेल भेजने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




भयभीत प्रेमी युगल ने एसपी हाथरस व एसएसपी अलीगढ़ को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर घर से भागकर परिजनों की मर्जी खिलाफ शादी करने की बात कहते हुए सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed