{"_id":"6a32fe5ddcd069df5205de79","slug":"dispute-over-asking-for-a-cigarette-on-credit-leads-to-assault-and-firing-hathras-news-c-56-1-hts1004-150126-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सिगरेट उधार मांगने पर विवाद, मारपीट व फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सिगरेट उधार मांगने पर विवाद, मारपीट व फायरिंग
Thu, 18 Jun 2026 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
शहर के सासनी गेट चौराहे पर 16 जून की रात को उधार सिगरेट मांगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। दिव्यांग दुकानदार के बेटे और एक राहगीर को पीटा गया। दबंगों ने मारपीट की और फिर एक आरोपी ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी।
यह पूरी वारदात पास के एक होटल के निगरानी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिव्यांग जाने आलम मोती मस्जिद के बाहर मिठाई-बिस्कुट और सिगरेट का ठेला लगाते हैं। उनके बेटे राजा ने पड़ोसी मोनू और नाजिम को नकद रुपयों की तंगी के कारण उधार सिगरेट देने से मना किया था। इस पर दोनों आरोपी भड़क गए और राजा से मारपीट करने लगे।
राजा को पिटता देख राहगीर शिवम वर्मा ने बीच-बचाव किया। दबंगों ने उनको भी पीट दिया। आरोप है कि नाजिम ने तमंचे से राजा और शिवम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। गोली लगने से दोनों युवक बाल-बाल बचे। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज दर्ज कर जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। संवाद