{"_id":"5fedff448ebc3e41a512caab","slug":"dispute-between-two-people-fought-and-injured-hathras-news-ali252494299","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में बकरी जाने से मना करने पर चले लाठी-डंडे, चार लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में बकरी जाने से मना करने पर चले लाठी-डंडे, चार लोग जख्मी
विज्ञापन
मारपीट में घायल परिवार के महिला-पुरुष जिला अस्पताल में उपचार कराते हुए।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव दर्शना में मंदिर में बकरी जाने से मना करने पर एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर हमला बोल दिया। इसके बाद वहां जमकर लाठी-डंडे चले। एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। इन्हें 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी होने पर सत्ता पक्ष के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
मथुरा रोड स्थित गांव दर्शना निवासी महेश कौशिक पुत्र मुन्नालाल कौशिक ने बताया कि उनके घर के पास मंदिर है, जिसमें एक समुदाय के लोगों की बकरियां आए-दिन आ जाती हैं। बुधवार की दोपहर को भी बकरी वहां पर आ गईं। इन लोगों से अपनी बकरियों को बांधकर रखने के लिए कहा गया। आरोप है कि इसी बात पर वह भड़क गए और कई लोगों ने सोमेश, मंजू देवी और भाई महेश व योगेश पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
उन पर पथराव भी किया गया। सिर में डंडा चोट लगने से मंजू देवी पत्नी मुन्नालाल बेहोश हो गईं। यह देखकर गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। सभी घायलों को 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। इसकी जानकारी मुरसान पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और कुछ पुलिस कर्मी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। कोतवाली मुरसान के एसएचओ शिवकुमार शर्मा ने बताया कि बकरी द्वारा उपले फोड़ देने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार हो रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मंदिर में बकरी जाने वाली बात सही नहीं है।