फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dispute among Mangalmukhi groups

थाना दिवस: सासनी में मंगलामुखियों के गुटों में हो रहा संघर्ष गूंजा, एसडीएम से हुई नोकझोंक, यह है मामला

Sun, 23 Nov 2025 04:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 23 Nov 2025 04:36 PM IST
सार

पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं मंगलामुखी बिंदिया मौसी ने बताया कि अशोक कुमार उर्फ मनचली काफी परेशान कर रहा है, वह अपने बच्चों के साथ रह रहा है। क्षेत्र के लोगों से नेग मांगने को लेकर आए दिन मारपीट करता है।

विज्ञापन
Dispute among Mangalmukhi groups
थाना दिवस में लोगों की शिकायत सुनते सांसद अनूप प्रधान, विधायक अंजुला माहौर - फोटो : संवाद

विस्तार

सासनी कोतवाली परिसर में 22 नवंबर को हुए थाना समाधान दिवस में मंगलामुखियों के दो गुटों के बीच नेग मांगने का संघर्ष खुलकर सामने आया। एक गुट की एसडीएम से नोकझोंक भी हो गई। मंगलामुखियों के दोनों गुटों के लोग समाधान दिवस में मौजूद थे।

विज्ञापन


थाना समाधान दिवस का आयोजन सांसद अनूप प्रधान और सदर विधायक अंजुला माहौर की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, इनमें से मौके पर केवल दो का ही निस्तारण हो सका। इस दौरान मंगलामुखियों के दो गुटों में नेग मांगने को लेकर आए दिन हो रही मारपीट का मुद्दा उठा। इस पर सांसद और विधायक ने पुलिस को इसका हल निकालने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं मंगलामुखी बिंदिया मौसी ने बताया कि अशोक कुमार उर्फ मनचली काफी परेशान कर रहा है, वह अपने बच्चों के साथ रह रहा है। क्षेत्र के लोगों से नेग मांगने को लेकर आए दिन मारपीट करता है। इतना ही नहीं टोकने पर उसकी पत्नी बीच में आ जाती है। इस दौरान अशोक उर्फ मनचली की पत्नी और एसडीएम में नोकझोंक तक हुई। दोनों थाना दिवस में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम नीरज शर्मा ने आश्वासन दिया है कि वह इस समस्या का हल शीघ्र ही करा देंगे। इस मौके पर तहसीलदार रजत कुमार, प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार, बीडीओ सुरेंद्र सिंह, क्राइम प्रभारी अवधेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी, संदीप जादौन, मनोज कुमार, बंटी प्रधान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed