{"_id":"5aedf8444f1c1b330a8b8675","slug":"disk-broken-of-the-transmission-line-pillar-electric-power-of-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसमिशन लाइन के खंभे की डिस्क टूटी, जिलेभर की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसमिशन लाइन के खंभे की डिस्क टूटी, जिलेभर की बिजली गुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Sun, 06 May 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी में बिजली के संकट से जिले के वांशिदे कराह उठे हैं। शनिवार की दोपहर आगरा से जिले को मिलने वाली बिजली का संपर्क टूट गया। हाथरस ब्लॉक के गांव तेहरा के निकट ट्रांसमिशन के सात नंबर के पोल की डिस्क टूट गई। इस वजह से जिलेभर में बिजली संकट गहरा गया। वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में खैर से बिजली लेकर एक एक घंटे की शिफ्ट में बिजली दी गई। गर्मी में बिजली संकट से हाहाकार मचा रहा।
गौरतलब हो कि आगरा से हाथरस के 220 केवी मीतई बिजलीघर को आने वाली ट्रांसमिशन लाइन करीब 40 साल पुरानी हो चुकी है। गर्मी आते ही इस लाइन में फॉल्ट, ब्रेक डाउन होना शुरू हो जाते हैं। शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे गांव तेहरा के पास ट्रांसमिशन लाइन के पोल की डिस्क टूट गई। इस वजह से आगरा से हाथरस की बिजली का संपर्क टूट गया। डिस्क को ठीक करने के लिए इलाहाबाद से ट्रांसमिशन टीम भी बुलाई गई।
देर शाम तक आगरा से बिजली को सुचारु किए जाने का कार्य भी चलता रहा। हालांकि इस बीच जिले के ट्रांसमिशन अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में खैर से बिजली प्राप्त कर ली, लेकिन खैर से पर्याप्त लोड न मिल पाने की वजह से मीतई बिजलीघर से जिलेभर के बिजलीघरों को एक एक घंटे की शिफ्ट में आपूर्ति प्रदान करनी पड़ी। ट्रांसमिशन एसडीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रांसमिशन लाइन के पोल की डिस्क टूट गई थी, जिस वजह से जिलेभर में बिजली संकट रहा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के स्वतंत्र फीडर की बिजली भी रही गुल
जिला अस्पताल के स्वतंत्र फीडर की बिजली भी कई घंटे तक गुल रही। इससे अस्पताल में मरीजों का हाल बेहाल हो गया, लेकिन सीएमएस ने जनरेटर चलवाकर वार्ड में भर्ती मरीजों को राहत प्रदान की।