{"_id":"57fd24814f1c1bd87528e7d0","slug":"discard-evils-resolution","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुराइयों को त्यागने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुराइयों को त्यागने का संकल्प
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Tue, 11 Oct 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
मुंशीगजाधर सिंह मार्ग में क्षत्रिय युवा समिति के लोग शस्त्र पूजन करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षत्रिय युवा समिति के तत्वावधान में विजय दशमी का पर्व समिति के कार्यालय मुंशी गजाधर सिंह मार्ग पर हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। युवा क्षत्रियों ने समाज में फैली बुराइयों को त्यागने और एकजुट रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ युवा समाजसेवी हरीश सेंगर ने भगवान श्रीराम के चित्र पर फूलमाला पहनाकर किया। इस अवसर पर शस्त्रों का पूजन कर हवन-यज्ञ किया गया और मिठाई बांटी गई। प्रबंधक आशीष सेंगर ने कहा कि समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए युवाओं को प्रयास करने होंगे।
शैक्षिक स्तर पर क्षत्रिय समाज ने काफी तरक्की की है। समाज में आज भी काफी बुराइयों और कुरीतियां हैं, जिन्हें दूर करना जरूरी है। समिति के उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने कहा कि समाज के विकास और उत्थान के लिए हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हो जाना चाहिए। ध्रुव कुमार पौरुष एडवोकेट ने कहा कि हमें अपने समाज में जागरूकता लाने की जरूरत है।
विज्ञापन
हमें राजनीत में अपने समाज की हिस्सेदारी बढ़ानी होगी। तभी समाज की और तरक्की होगी। बैठक में रामू चौहान ,मोहन सिंह पौरूष, राजीव राघव, प्रबल प्रताप सिंह, प्रदीप सेंगर, गीतम सिंह, धीरज कुमार सिंह, संदीप राघव ,बृजेश सेंगर ,कैलाश कुमार सिंह ,योगेश पुंढीर, लोकेश राज सिंह ,प्रदीप सिंह हेमंत सेंगर, प्रशांत सेंगर आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता युवा समाजसेवी हरीश सेंगर ने की और संचालन अमित कुमार सिंह ने किया।