गंदगी-जलभराव के विरोध में किया प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। गंदगी और जलभराव के विरोध में शहर में प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। रविवार को शहर के सीयल खेड़ा इलाके के बाशिंदों का गुस्सा जलभराव की समस्या पर फूट पड़ा। इन लोगों ने नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया और नारकीय हालातों से जल्द से जल्द मुक्ति दिलाने की मांग उठाई।
इन लोगों का कहना था कि संत तुलसी साहिब वाली गली पूरी तरह गंदे पानी में डूबी हुई है। इसकी वजह इस गली का मेन रोड से नीचे रह जाना है। कई बार पालिका प्रशासन से इस गली को मेन रोड के लेवल में लाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। कई बार तो हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि गंदा पानी किला गेट तक पहुंच जाता है और आवागमन भी दूभर हो जाता है। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को होती है। गंदे पानी से मच्छरों का भी प्रकोप है, जिससे बीमारियां फैल रही है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस नारकीय हालात से मुक्ति नहीं दिलाई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में दीपक, परवेज, सतीश, ईशान, संजीव, रामू, मनोज, सुनील कुमार, रामखिलौनी, गायत्री देवी, सुभद्रा देवी, वैदेवी, छोटेलाल, रजनी देवी, राजीव, मिश्रा जी, कन्नू, द्वारिकाधीश, राजू, शंकर आदि अनेक लोग शामिल थे।