{"_id":"6463bc121ccaf1e083039594","slug":"direct-bus-service-started-from-hathras-to-noida-in-the-evening-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: यात्रियों के लिए अच्छी खबर, शाम को नोएडा के लिए सीधे बस सेवा शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: यात्रियों के लिए अच्छी खबर, शाम को नोएडा के लिए सीधे बस सेवा शुरु
Tue, 16 May 2023 10:53 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 16 May 2023 10:53 PM IST
सार
यात्रियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए हाथरस डिपो द्वारा शाम को चार बजे रोडवेज बस सेवा की शुरुआत की गई है। इससे यात्रियों को सफर में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
रोडवेज बस में सवार होते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अब हाथरस के लोगों के लिए राहत की बात है। उन्हें दोपहर के साथ शाम को भी नोएडा के लिए सीधे बस मिलेगी। हाथरस डिपो ने एक नई बस सेवा की शुरुआत कर दी गई है। इससे यात्रियों को सफर में आसानी होगी।
विज्ञापन
हाथरस डिपो द्वारा लंबे रूटों पर बसों का संचालन कर इनकम को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हाथरस डिपो द्वारा इनकम को बढ़ाने के लिए 12 बसों का सुबह से शाम तक किया जा रहा है। शाम को नोएडा जाने वाले यात्रियों को अन्य जिलों से दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
अब यात्रियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए हाथरस डिपो द्वारा शाम को चार बजे रोडवेज बस सेवा की शुरुआत की गई है। इससे यात्रियों को सफर में सहूलियत मिलेगी। स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि नोएडा के लिए दोपहर में बस सेवा संचालित की जा रही है। अब एक सेवा शाम को भी शुरू की गई है।
विज्ञापन