फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dipesh became the youngest head at the age of 22

22 साल की उम्र में दीपेश बने सबसे कम उम्र के प्रधान

Mon, 03 May 2021 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dipesh became the youngest head at the age of 22
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिलारा से इस बार पूर्व प्रधान और शीतगृह स्वामी मनोज चौधरी के 22 वर्षीय युवा बेेटे दीपेश चौधरी को मतदाताओं ने अपना ग्राम प्रधान चुना है। संभावना है कि, इस बार के पंचायत चुनाव में सादाबाद ब्लॉक से सबसे कम उम्र का प्रधान बनने का एक रिकॉर्ड भी इन्होंने ही बनाया है। जीत की जिम्मेदारी और रिकॉर्ड की अहमियत को भी इस युवा ने बखूबी समझा और यूथ की नई परिभाषा गढ़ी।
कहते हैं कि नया भारत तो युवाओं को ही तैयार करना है, इसी सोच के साथ दीपेश ने काम शुरू कर दिया। एमएससी करने के बाद दीपेश ने अपनी ग्राम पंचायत को विकासशील बनाने के लिए चुनाव लड़ने का मन बनाया तो न सिर्फ उन्हें गांव के युवाओं का साथ मिला, बल्कि हर वर्ग, हर समाज के सभी लोगों ने अभिभावक बतौर उन्हें अपना पूरा आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

यही वजह रही कि दीपेश को ग्रामीण मतदाताओं ने अपना प्रतिनिधि चुन लिया, वो भी सबसे कम उम्र का। यहां गौर करने वाली बात यह भी है दीपेश के पिता भी गांव के पूर्व में प्रधान रह चुके हैं। इधर, ग्राम प्रधान चुने जाने के बाद सोमवार को दीपेश चौधरी के आवास पर ग्राम पंचायत के काफी लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे। दीपेश ने सबको आश्वस्त किया कि ग्राम पंचायत का समान रूप से बिना भेदभाव के संपूर्ण विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed