वसूली के विरोध में डीआईओएस को ज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में जिले में हो रही बेखौफ नकल और परीक्षार्थियों से हो रही अवैध वसूली को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए डीआईओएस दफ्तर पहुंच गए और वहां डीआईओएस से नकल और अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की।
परिषद के जिला संयोजक अनुराग अगिभनहोत्री ने डीआईओएस को सौंपे ज्ञापन में कहा कि जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा में जमकर नकल हो रही है। नकल के मामले में यूपी में हाथरस जिले का नाम बदनाम होता जा रहा है। कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों से पांच से आठ हजार रूपये की वसूली की गई है। जिला प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी नकल माफिया केे खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। अगर परीक्षार्थियों से वसूली और परीक्षा केंद्रों पर नकल नहीं रूकी तो संगठन आंदोलन करेगा। जल्द ही संगठन सामूहिक नकल की एक वीडियो भी डीआईओएस को सौंपेगा। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर ललित गुप्ता, दीपक शर्मा, कौशल शर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, जितेंद्र बंसल, नरदीप उपाध्याय आदि मौजूद थे।