फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Devotees took a dip on the full moon day at Sankara Ganga Ghat

Aligarh: सांकरा गंगा घाट पर उमड़ा आस्था और श्रद्धा का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Mon, 08 Sep 2025 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 08 Sep 2025 01:35 AM IST
सार

भाद्रपद पूर्णिमा पर पितृपक्ष के पहले दिन गंगा स्नान का महत्व की मान्यता है, इसके कारण सांकरा गंगा घाट पर तड़के से ही दूरदराज के श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। घाट पर पूरे दिन हर-हर गंगे और भजन-कीर्तन की गूंज सुनाई देती रही।

विज्ञापन
Devotees took a dip on the full moon day at Sankara Ganga Ghat
सांकरा गंगा घाट मार्ग पर लगे जाम को खुलवाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

सांकरा गंगा घाट पर भाद्रपद पूर्णिमा पर आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। पितृपक्ष के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद पितरों को तर्पण किया। गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य कर धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहे।

विज्ञापन


भाद्रपद पूर्णिमा पर पितृपक्ष के पहले दिन गंगा स्नान का महत्व की मान्यता है, इसके कारण सांकरा गंगा घाट पर तड़के से ही दूरदराज के श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। घाट पर पूरे दिन हर-हर गंगे और भजन-कीर्तन की गूंज सुनाई देती रही। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। वहीं गंगा का जलस्तर भी कल की अपेक्षा घटकर 1.70 लाख क्यूसेक रह गया, जिससे भी लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दादों धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस बल लगातार गंगा घाट पर तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी। गंगा एसडीआरएफ के साथ-साथ निजी गोताखोर भी गंगा घाट पर मौजूद रहे। अधिक भीड़ के कारण कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बन गई। हालांकि पुलिसकर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए स्थिति को जल्द ही संभाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed