{"_id":"5da4b9e58ebc3e93b9523f7f","slug":"development-work-done-in-gram-panchayat-fulrai-mughalgarh-will-be-investigated-hathras-news-ali216231025","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत फुलरई मुगलगढ़ी में हुए विकास कार्यों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत फुलरई मुगलगढ़ी में हुए विकास कार्यों की होगी जांच
विज्ञापन
फुलरई मुगलगढ़ी में विकास कार्यों की होगी जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। ब्लॉक हसायन की ग्राम पंचायत फुलरई मुगलगढ़ी में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच होगी। इस संबंध में डीएम ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है।
गांव नूरपुर ग्राम पंचायत फुलरई मुगलगढ़ी के रहने वाले कुंवरपाल शर्मा, दौजीराम, सोनू दीक्षित, विजेंद्र सिंह, मलखान सिंह आदि ने शपथ पत्रों के माध्यम से ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया था।
इन आरोपों के चलते डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने प्रधानाचार्य, आईटीआई सिकंदराराऊ को नोडल अधिकारी और एई लोनिवि को तकनीकी अधिकारी नामित किया है। उन्होंने कहा है कि निर्धारित समयावधि में जांच रिपोर्ट डीपीआरओ कार्यालय में उपलब्ध कराएं, ताकि अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा सके।