{"_id":"6b089495463fa9f91a0b324a","slug":"despite-it-being-a-black-spot-there-were-no-speed-breakers-or-warning-signs-on-the-highway-hathras-news-c-259-1-ssn1001-103472-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ब्लैक स्पॉट होने के बावजूद हाईवे पर नहीं थे स्पीड ब्रेकर और चेतावनी चिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ब्लैक स्पॉट होने के बावजूद हाईवे पर नहीं थे स्पीड ब्रेकर और चेतावनी चिह्न
Fri, 27 Nov 2026 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
सासनी। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना देखकर राहगीरों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर सड़क किनारे पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
स्थानीय निवासी महेंद्र प्रताप ने बताया कि कहना है कि ढाबे के पास का यह स्थान ब्लैक स्पॉट है। इसके बावजूद यहां न तो स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं और न ही वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए चेतावनी चिह्न लगाए गए हैं। एक अन्य स्थानीय निवासी विजेंद्र सिंह ने कहा कि यहां आएदिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन दुर्घटना संभावित क्षेत्र होने के बावजूद सड़क सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए। उनका मानना है कि यहां उचित सुरक्षा इंतजाम होते तो हादसे की आशंका कम हो सकती थी। संवाद