फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Despite being allotted seats, 532 students did not take admission

Hathras News: सीट आवंटित होने के बावजूद 532 विद्यार्थियों ने नहीं लिया प्रवेश

Tue, 26 Sep 2023 12:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 26 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Despite being allotted seats, 532 students did not take admission
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत तीसरी सूची जारी होने तक निजी विद्यालयों में सीट आवंटित होने के बावजूद 532 विद्यार्थियों ने प्रवेश नहीं लिया। 1896 सीटों के सापेक्ष 1314 विद्यार्थियों ने ही इस साल प्रवेश लिया है।
विज्ञापन






शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटों पर निशुल्क प्रवेश देने का प्राविधान है। योजना के तहत पढ़ने वाले विद्यार्थियों को किताबों और यूनिफॉर्म लिए भी सरकार आर्थिक सहायता देती है। इसके लिए हर साल आवेदन मांगे जाते हैं। अभिभावकों को आरटीई के तहत अपने बच्चे का प्रवेश दिलाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है।
विज्ञापन




इसकेे बाद ऑनलइन लॉटरी सिस्टम के आधार पर बच्चों को विद्यालय आवंटित किए जाते हैं। इस साल इस साल पहली सूची में 1112, दूसरी सूची में 597व तीसरी सूची में 187 विद्यार्थियों को विद्यालय आवंटित किया गया था। तीसरी सूची तक 1896 विद्यार्थियों को विद्यालय आवंटित किया गया था। इसके सापेक्ष 1214 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




532 विद्यार्थियों ने विद्यालय आवंटित होने के बावजूद प्रवेश नहीं लिया है। इस संबंध में बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटों पर आर्थिक रूप से दुर्बल बच्चों को प्रवेश देने का प्राविधान है। ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम के आधार पर विद्यालय आवंटित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed