{"_id":"5d5eddf18ebc3e6c26393c48","slug":"deputy-cm-or-bjp-state-president-can-inaugurate-the-fair-hathras-news-ali211572947","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम या भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कर सकते हैं मेले का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम या भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कर सकते हैं मेले का उद्घाटन
विज्ञापन
डिप्टी सीएम व प्रदेशाध्यक्ष कर सकते हैं मेेले का उद्घाटन
क्रासर
भाजपा नेता मेला उद्घाटन को लेकर आलाकमान के संपर्क में
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के भव्य आयोजन को लेकर अब कार्यक्रमों के संयोजकों की ओर से पहल तेज हो गई है। भाजपा नेताओं द्वारा मेले के उद्घाटन को लेकर डिप्टी सीएम व प्रदेश अध्यक्ष से संपर्क शुरु कर लिया है।
स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मेले का उद्धाटन कर सकते हैं। इसे लेकर भाजपा नेता आलाकमान के संपर्क में जुटे हुए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि कई नेताओं से संपर्क किया जा रहा है, लेकिन अभी किसी की ओर से फाइनल नहीं हो सका है।
कार्यक्रम संयोजक अपने अपने कार्यक्रमों को भव्यता प्रदान करने के लिए प्रयास में जुट गए हैं। दंगल के आयोजक हो या किसी अन्य बड़े कार्यक्रम के आयोजक सभी अपने अपने क्षेत्र के दिग्गजों से संपर्क में जुट गए हैं। वहीं मेला परिसर में खेल तमाशे लगाने वालों की आमद तेज हो गई है। दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों को तैयार करना शुरू कर दिया है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से साफ-सफाई, रंगाई-पुताई का कार्य कराया जा रहा है। पालिका परिषद की ओर से शौचालयों को दुरुस्त और जल निकासी की व्यवस्था कर दी गई है।