{"_id":"649c8747f45e992b170c6ed7","slug":"departmental-action-against-home-guard-accused-of-molestation-hathras-news-c-56-1-hts1001-1584-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: छेड़खानी के आरोपी होमगार्ड के खिलाफ विभागीय कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: छेड़खानी के आरोपी होमगार्ड के खिलाफ विभागीय कार्रवाई
विज्ञापन
छेड़खानी के आरोपी होमगार्ड के खिलाफ विभाग ने भी सख्ती दिखाई है। होमगार्ड विभाग ने आरोपी होमगार्ड के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर दी है। विभाग ने उसकी ड्यूटी पर रोक लगा दी है। वन स्टॉप सेंटर में तैनात होमगार्ड दिनेश पर तहसील के बहार चाय की दुकान के संचालक की नाबालिग बेटी से छेड़खानी का आरोप लगा था।
लोगों ने आरोपी होमगार्ड को जमकर पीटा था। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी होमगार्ड को जेल भेज दिया था। अब आरोपी होमगार्ड के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो गई है। होमगार्ड विभाग के सहायक जिला कमांडेंट महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी होमगार्ड के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उसकी ड्यूटी लगाने पर रोक लगा दी गई है।