{"_id":"6601ce748ebc29c8ae0a61f5","slug":"denial-of-ticket-of-current-mp-became-a-topic-of-discussion-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: वर्तमान सांसद की टिकट कटना बना चर्चा का विषय, बताई जा रही ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: वर्तमान सांसद की टिकट कटना बना चर्चा का विषय, बताई जा रही ये वजह
Tue, 26 Mar 2024 12:50 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 26 Mar 2024 12:50 AM IST
सार
हाथरस के बहुचर्चित बिटिया प्रकरण से भी राजवीर दिलेर के टिकट कटने से जोड़ा जा रहा है। इस प्रकरण के दौरान वर्तमान सांसद काफी सुर्खियों में रहे थे।
विज्ञापन
हाथरस सांसद राजवीर दिलेर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाथरस में भाजपा के वर्तमान सांसद राजवीर दिलेर के टिकट का कटना चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्र में कम उपस्थिति भी इसकी वजह मानी जा रही है।
विज्ञापन
हालांकि बहुचर्चित बिटिया प्रकरण से भी इस टिकट का कटना जोड़ा जा रहा है। इस प्रकरण के दौरान वर्तमान सांसद काफी सुर्खियों में रहे थे। टिकट कटने के बाद तमाम तरह की चर्चा का बाजार गरम हो गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने बताया कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व का जो निर्णय है, उसी निर्णय पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता काम करेंगे। संगठन का निर्णय सबसे अहम और बड़ा है।
विज्ञापन