फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dengue outbreak increasing, now girl victim found

Hathras News: बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, अब बच्ची मिली पीड़ित

Mon, 23 Sep 2024 07:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 23 Sep 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak increasing, now girl victim found
जिले में बुखार के साथ डेंगू का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। रविवार को 11 वर्षीय बालिका की जांच रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक छह मरीज डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। इधर, बागला जिला अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में बुखार के मरीज आ रहे हैं। गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में मौसम बदलने के साथ बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 500 बुखार के मरीज आ रहे हैं। इनकी जांच कराई जा रही हैं। इन मरीजों की प्लेटलेट्स भी कम आ रही हैं। रविवार को शहर के मोहल्ला रमनपुर निवासी एक शिक्षक की 11 वर्षीय बेटी जांच में डेंगू पीड़ित निकली है। पिता ने बताया कि बच्ची को तीन दिन से बुखार आ रहा था। उसे दवा भी दिलाई थी, लेकिन बुखार उतर नहीं रहा था। बागला अस्पताल में उसकी जांच कराई गई। जांच में उसे डेंगू निकला है।
विज्ञापन

अस्पताल से उसे दवा दी गई है। घर पर ही उसका उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मच्छरों के पनपने के स्रोत नष्ट कराए और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। परिजनों के साथ आस-पड़ोस के लोगों के खून के नमूूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। रात्रि में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। नारियल पानी का सेवन करें। बुखार होने की स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed