{"_id":"671968439a8c84262c01fb44","slug":"dengue-havoc-increases-in-the-district-two-more-victims-found-hathras-news-c-56-1-sali1016-121895-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जिले में बढ़ा डेंगू का कहर, दो और पीड़ित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जिले में बढ़ा डेंगू का कहर, दो और पीड़ित मिले
Thu, 24 Oct 2024 02:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच डेंगू के मरीज भी लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को शहर में दो और डेंगू पीड़ित मिले हैं। अब तक जिले में डेंगू के 36 मरीज सामने आ चुके हैं। इधर, बुधवार को भी बागला जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ी। इनमें ज्यादातर बुखार से पीड़ित थे।
बुधवार को शहर के बागला जिला अस्पताल में ओपीडी में कुल 1250 मरीज पहुंचे। इनमें से 350 मरीज बुखार, वायरल और खांसी से संबंधित थे। इन मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ दवा दी गई। 145 मरीजों को संदिग्ध मानते हुए इनके खून की जांच कराई गई। हालांकि इनमें से किसी में भी डेंगू और मलेरिया की पुष्टि तो नहीं हुई, लेकिन प्लेटलेट्स जरूर कम आईं।
बुधवार को शहर के तमना गढ़ी निवासी 25 वर्षीय विपिन कुमार और भगवंतपुर निवासी 55 वर्षीय बेवी भी डेंगू पीड़ित मिले हैं। इन दोनों को दवा देने के साथ ही घर में उपचार दिया जा रहा है। जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी मंगलवार को मरीजों की भीड़ रही। इनमें सबसे ज्यादा बुखार से पीड़ित ही थे। प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रोजाना करीब 100 से 150 मरीज बुखार के पहुंच रहे हैं। यहां भी बड़ी संख्या में मरीजों के खून की जांच कराई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ.सूर्यप्रकाश ने बताया कि बुखार के मरीजों की प्लेटलेट्स गिरती हैं। मरीजों को पेय पदार्थों का सेवन जरूर करना चाहिए। इस मौसम में ठंडे पेय पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए।