{"_id":"653c144621f821da2e0ba727","slug":"dengue-affected-woman-dies-during-treatment-sadabad-news-c-58-1-sali1023-1489-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डेंगू पीड़ित महिला की उपचार के दौरान मौत, एक साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डेंगू पीड़ित महिला की उपचार के दौरान मौत, एक साल पहले हुई थी शादी
Sat, 28 Oct 2023 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:19 AM IST
सार
महिला की शादी एक साल पहले हुई थी। पांच दिन पहले बुखार आया। उसका आगरा के निजी अस्पताल में इलाज कराया, जहां डेंगू की पुष्टि हुई। 27 अक्तूबर को महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
डेंगू बुखार
- फोटो : istock
विस्तार
गांव कुंजिलपुर निवासी एक विवाहिता की आगरा के निजी अस्पताल में 27 अक्तूबर को डेंगू से मौत हुई है। इससे गांव के अन्य लोगों में भी दहशत फैल गई है। महिला की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिले की इगलास तहसील के गांव इगलास निवासी शैली का विवाह अप्रैल 2022 में कुंजिलपुर निवासी विजय चौधरी से हुआ था। पांच दिन पहले शैली को बुखार आया था। परिजन उन्हें उपचार के लिए आगरा के निजी अस्पताल ले गए। कई दिन के उपचार के बाद भी महिला के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टर की सलाह पर महिला के खून की जांच कराई गई।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि जांच रिपोर्ट में शैली को डेंगू की पुष्टि हुई थी। 27 अक्तूबर को शैली ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दानवीर सिंह ने बताया कि आशा से जानकारी मिली है कि महिला की आगरा में उपचार के दौरान मौत हुई है। यह परिवार बाहर रहता है। यहां दाह संस्कार के लिए लेकर आए थे, फिर भी गांव में टीम भेजकर लोगों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन