फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   demanded 20 kg gold, saying he is a man of dawood

दाऊद का गुर्गा बताकर सराफ से मांगा 20 किलो सोना

Tue, 30 Oct 2018 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस Updated Tue, 30 Oct 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
demanded 20 kg gold, saying he is a man of dawood
File Pic - फोटो : अमर उजाला

खुद को माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम गैंग का आदमी बताकर सराफ से रंगदारी में 20 किलो सोना मांगने वाले दो युवकों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उस सिम विक्रेता को भी गिरफ्तार किया, जहां से आरोपियों ने सिम खरीदी थी। गिरफ्तार आरोपियों में एक सपा नेता का पुत्र भी शामिल है। 

विज्ञापन


एसपी जयप्रकाश ने मंगलवार को अपने दफ्तर में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि कालीचरन पुत्र राजेंद्र अग्रवाल निवासी गली बख्तावर कोतवाली की कन्हैया ज्वैलर्स के नाम से लोहट बाजार में सराफ की दुकान है। उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से 26 अक्तूबर को कॉल आई। इसमें कालीचरन का नाम पूछा गया। उसके बाद 28 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि जिसमें लिखा था कि वह दाऊद इब्राहिम गैंग से संबंधित है और हाथरस क्षेत्र में एक फैक्ट्री डालना चाहता है। 
विज्ञापन


मैसेज में 20 किलो सोना चौथ के रूप में मांगा गया। उसके बाद मैसेज वाले नंबर से सराफ से फोन पर कहा गया कि अभी तक 20 किलो सोना क्यों नहीं दिया गया। इसकी सूचना पुलिस को देने पर जान से मार देने की धमकी दी गई। इसके बाद कालीचरन ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद सर्विलांस और कोतवाली पुलिस मामले के खुलासा मे जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी जयप्रकाश ने बताया कि मंगलवार को इस मामले में नरेश कुमार वर्मा पुत्र मोतीराम वर्मा निवासी मुरसान गेट, मुर्तजा कुरैशी पुत्र फजलू रहमान निवासी मधुगढ़ी मस्जिद वाली गली और सिम विक्रेता केशव पुत्र घनश्याम दास निवासी विद्यापति नगर को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed