फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Demand will be collected from the freedom fighters 14.41 lakh honorarium

लोकतंत्र रक्षक सेनानियों से वसूली जाएगी 14.41 लाख की सम्मान राशि

Thu, 20 Jun 2019 12:32 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Thu, 20 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। शासन के निर्देश पर लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का आपराधिक रिकॉर्ड का परीक्षण करने के बाद जिला प्रशासन ने आपराधिक रिकॉर्ड पाए जाने पर जिले के दो लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का दर्जा समाप्त किया है। अब जिला प्रशासन ने इन दोनों को दी गई सम्मान राशि की वसूली की तैयारी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने इनसे 14.41 लाख रुपये की सम्मान राशि की वसूली करेगा। फिलहाल इसका आंकड़ा प्रशासन की ओर से तैयार किया गया है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर जिले में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इस रिकॉर्ड को खंगालने को लेकर संबंधित थाने और जिला कारागार अलीगढ़ से आख्या ली जा रही है। अब तक जिला प्रशासन की ओर से जिले के दो लोकतंत्र सेनानियों की पात्रता को आपराधिक रिकॉर्ड के चलते खत्म कर दिया गया है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने जांच रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के आपराधिक रिकॉर्ड के चलते बालापट्टी खोंडा हजारी के रहने वाले नौंगी लाल और हत्या सहित धाराओं में आपराधिक रिकॉर्ड पाए जाने पर पुरदिलनगर के रहने वाले राजवीर सिंह का लोकतंत्र रक्षक सेनानी का दर्जा समाप्त किया गया है।
विज्ञापन


अब इन लोगों से अब तक ली गई सम्मान राशि की वसूली की कार्रवाई जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। जिला प्रशासन के अनुसार दोनों से 14.41 लाख रुपये की वसूली की जाएगी। इस वसूली को लेकर जिला प्रशासन ने संबंधित कोषागार से आख्या मांगी है। इस आधार पर भूराजस्व की तरह तहसील के माध्यम से इनसे सम्मान राशि की वसूली की जाएगी। एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि सम्मान राशि वसूलने के लिए आकलन किया जा रहा है।  कोषागार की रिपोर्ट के अनुसार तहसील के माध्यम से वसूली की कार्रवाई की  जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed