{"_id":"5d2e17ca8ebc3e6c935ceb65","slug":"debris-removed-from-road-side-via-jcb-hathras-news-ali2085050111","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी के जरिए रोड किनारे से हटवाया कूडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी के जरिए रोड किनारे से हटवाया कूडा
विज्ञापन
सड़क किनारे से कूड़े को हटवाया
समाधान दिवस में सड़क किनारे कूड़ा डालने का मुद्दा उठा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जलेसर रोड पर नगर पालिका द्वारा डाले जा रहे कूड़े का मुद्दा समाधान दिवस में भी उभर कर सामने आया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर व ईओ नगर पालिका ने तत्काल संबंधित ठेकेदार को मौके पर बुलाया और कूड़े को सड़क किनारे न डालकर सीवेज फॉर्म के अंदर की भूमि पर डालने की हिदायत दी।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका द्वारा जलेसर रोड पर सीवेज फॉर्म की भूमि पर कूड़ा डाला जाता है। पिछले कुछ दिनों से ट्रैक्टर चालकों द्वारा इस कूड़े को रोड किनारे ही खाली किया जा रहा था। इस लेकर स्थानीय लोगों ने पिछले दिनों जलेसर रोड पर जाम लगाया था और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया था। मंगलवार को समाधान दिवस में कूड़े जाने वाला मामला सामने आया।
उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर नीतीश कुमार ने ईओ नगर पालिका डॉ. विवेकानंद को संबंधित ठेकेदार को बुलाने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में ठेकेदार को बुलाया गया और निर्देश दिए गए कि तत्काल मौके पर जाकर कूड़े को रोड के किनारे से जेसीबी की मदद से हटाया जाए। आदेश के क्रम में तत्काल जेसीबी के जरिए कूड़े के ढेर को रोड से हटाया गया और सीवेज फॉर्म पर कूड़े को अंदर तक पहुंचाने के लिए जेसीबी से रास्ता तैयार किया गया है। ईओ ने बताया कि अब कूड़ा डाले जाने की समस्या का निदान कर दिया गया है। अब स्थानीय लोगों को कोई समस्या नहीं होगी।