फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Death on the second day of selection in Agniveer Air Force

बस एक दिन की खुशी: अग्निवीर भर्ती का आया रिजल्ट, वायुसेना में हुआ चयन, अगले दिन सिर में दर्द-उल्टी के बाद मौत

Tue, 02 Jun 2026 10:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 02 Jun 2026 10:16 PM IST
सार

गांव मोनिया के 20 वर्षीय राहुल कुमार का 1 जून को अग्निवीर वायुसेना में चयन हुआ। अगले ही दिन 2 जून को सिर दर्द और उल्टी के बाद उसकी मौत हो गई। चिकित्सक ने मस्तिष्क रक्तस्राव से मौत का अंदेशा जताया है।

विज्ञापन
Death on the second day of selection in Agniveer Air Force
मृतक राहुल कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस के गांव मोनिया में 20 वर्षीय राहुल कुमार का 1 जून को अग्निवीर भर्ती का रिजल्ट आया और वायुसेना में चयन होने की खुशी से पूरा परिवार प्रफुल्लित था। अगले ही दिन 2 जून सुबह राहुल के सिर में तेज दर्द और उल्टी होने लगी। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। चिकित्सक ने ब्रेन हेमरेज से मौत होने का अंदेशा जताया है।

विज्ञापन


राहुल गांव मोनिया निवासी ओमवीर का पुत्र और उनके दो बेटों व तीन बेटियों में सबसे बड़ा था। वह पढ़ाई में होशियार था और उसकी स्कूली शिक्षा नवोदय विद्यालय में हुई थी। इस समय वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था। पिता ने बताया कि कुछ समय पहले वह वायुसेना की अग्निवीर भर्ती में शामिल हुआ था, जिसका सोमवार देर शाम परिणाम आया था और इसमें वह सफल रहा था। मंगलवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन राहुल को लेकर सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही राहुल की मौत हो गई।

विज्ञापन

सीएचसी लाए जाने के समय युवक की हालत बेहद गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के रूप में आवश्यक दवाएं और इंजेक्शन दिए गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। उसे ब्रेन हेमरेज होने की संभावना लग रही थी। -डॉ. दानवीर सिंह, एमओआईसी, सीएचसी सादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed