फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Death of Rajveer Singh accused of murder of Buddha Singh

Hathras: बुद्ध सिंह की हत्या के आरोपी राजवीर की मौत, 30 साल बाद कंकाल मिलने के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा

Fri, 04 Oct 2024 10:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 04 Oct 2024 10:22 PM IST
सार

पंजाबी सिंह ने 28 सितंबर को राजवीर के अलावा अपने बड़े भाई प्रदीप, मुकेश उर्फ खन्ना व मां उर्मिला देवी के खिलाफ पिता बुद्ध सिंह की हत्या कर शव को दफनाने का मुकदमा दर्ज कराया था। कंकाल और बुद्ध सिंह के परिजनों के डीएनए का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। इसकी जांच रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। इस बीच राजवीर की मौत हो गई।

विज्ञापन
Death of Rajveer Singh accused of murder of Buddha Singh
पुलिस ने राजवीर सिंह के शव को कब्जे में लिया - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरसान क्षेत्र के गांव गिलोंदपुर में बुद्ध सिंह की हत्या के आरोपी राजवीर सिंह (78) की 4 अक्टूबर की देर शाम मौत हो गई। राजवीर के खिलाफ एक हफ्ते पहले ही हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। एक हफ्ते के भीतर राजवीर की मौत से  गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गांव निवासी पंजाबी सिंह ने 28 सितंबर को राजवीर के अलावा अपने बड़े भाई प्रदीप, मुकेश उर्फ खन्ना व मां उर्मिला देवी के खिलाफ पिता बुद्ध सिंह की हत्या कर शव को दफनाने का मुकदमा दर्ज कराया था। 26 सितंबर को बुद्ध सिंह के सबसे छोटे बेटे पंजाबी सिंह की शिकायत पर पुलिस ने उनके घर के आंगन में खोदाई के दौरान कंकाल बरामद किया था। फिलहाल कंकाल और बुद्ध सिंह के परिजनों के डीएनए का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। इसकी जांच रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। 
विज्ञापन


इस बीच राजवीर की मौत हो गई। परिजनों ने बताया है कि राजवीर सिंह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले भी उनके शरीर में खून की कमी होने के कारण उनको वृंदावन के एक अस्पताल में खून चढ़ाया गया था। 4 अक्टूबर की शाम को उनका बेटा सुशील अपने को सोनई के एक निजी चिकित्सक से दवा दिलवाकर गांव आ रहा था। इस दौरान राजवीर सिंह की मौत हो गई। राजवीर सिंह गांव में रहकर अपने बेटे सतीश, सुशील, हरिओम के साथ किसानी का काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed