फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Death due to snake bite, the family gets four lakh

Hathras News: सांप काटे से मौत, तो परिजनों को मिलते हैं चार लाख, पर यह कराना है जरूरी

Sat, 15 Jul 2023 02:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 15 Jul 2023 02:38 AM IST
सार

शासन की ओर से सर्प दंश से मौत होने की दशा में मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराने का प्रावधान है। इसके लिए मृतक के परिजनों को शव का पोस्टमार्टम कराना अनिवार्य है, जिससे कि सांप काटे की पुष्टि हो सके। इस जागरूकता के अभाव में जिले में सर्प दंश से होने वाली मौत के परिजनों को योजना के तहत मदद मुहैया नहीं हो पाती है। 

विज्ञापन
Death due to snake bite, the family gets four lakh
सर्पदंश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सर्प दंश से मौत के मामले में मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है। हैरानी की बात यह है कि यहां जिले में सर्प दंश से मौत के मामले तो सामने आए हैं, लेकिन इन परिवारों को जागरूकता की कमी के चलते शासन से मिलने वाली मदद मुहैया नहीं हो पा रही है। परिजन जागरूकता के अभाव में शव का पोस्टमार्टम नहीं कराते हैं। पोस्टमार्टम न होने के कारण आर्थिक मदद नहीं मिल पाती है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक दो लोगों की सर्प दंश से मौत हुई है, जिसमें एक परिवार ने ही शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


शासन की ओर से सर्प दंश से मौत होने की दशा में मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराने का प्रावधान है। इसके लिए मृतक के परिजनों को शव का पोस्टमार्टम कराना अनिवार्य है, जिससे कि सांप काटे की पुष्टि हो सके। इस जागरूकता के अभाव में जिले में सर्प दंश से होने वाली मौत के परिजनों को योजना के तहत मदद मुहैया नहीं हो पाती है। 
विज्ञापन


पिछले वित्तीय वर्ष में अक्टूबर माह में सिकंदाराराऊ क्षेत्र में बाबा व नातिन की मौत हो गई थी, लेकिन इस परिवार को कोई आर्थिक मदद नहीं मिल सकी। इसी तरह के कई मामलों में मृतक के परिजन आर्थिक मदद से वंचित रह गए। वहीं वर्तमान में सिंकदराराऊ क्षेत्र में सर्प दंश से एक महिला की मौत हुई। इसके परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आर्थिक मदद के लिए प्रार्थना पत्र दे दिया है। इस प्रार्थना पत्र के आधार पर जल्द ही आर्थिक मदद मुहैया हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर सादाबाद में एक व्यक्ति की सर्प दंश से मौत हुई, लेकिन परिजनों ने आर्थिक मदद के लिए आवेदन तो किया है, लेकिन उन्होंने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। इस कारण इस परिवार को आर्थिक मदद नहीं मिल सकेगी। आपदा विशेषज्ञ लेखराज सिंह ने बताया कि शासन की ओर से सर्प दंश से मौत होने वाले के परिजनों को 4 लाख रुपये की मदद का प्रावधान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed