{"_id":"64a869f757e5fccabd032754","slug":"dead-body-of-youth-found-under-water-tank-hathras-news-c-56-1-hts1001-1919-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पानी की टंकी के नीचे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पानी की टंकी के नीचे मिला युवक का शव
Sat, 08 Jul 2023 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव अहवरनपुर में शुक्रवार को एक युवक का शव गांव के बाहर बनी पानी की टंकी के नीचे मिला। गांव में सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि युवक टंकी पर चढ़ा होगा और सीढि़यों से संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
29 वर्षीय भूरा पुत्र गोपाल निवासी अहवरनपुर भट्ठे पर मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक वह बृहस्पतिवार को उनसे 200 रुपये लेकर दवा लेने गया था। रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। शुक्रवार को गांव के बाहर पानी की टंकी के नीचे उसका शव मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना हाथरस गेट प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।