फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body of girl drowned in Ganges found, chaos in family

Hathras News: गंगा में डूबी बालिका का शव मिला, परिवार में कोहराम

Fri, 02 Jun 2023 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 02 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Dead body of girl drowned in Ganges found, chaos in family
कस्बा के मोहल्ला दखल कछियान कलां से गंगा दशहरा पर स्नान करने के दौरान डूबी बालिका का शव बुधवार को 22 घंटे बाद बदायूं-उझानी मार्ग स्थित कछला गंगाघाट पर पुल के नीचे उतराता मिला। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने गंगाघाट से शव को लाकर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन




प्रतिभा (8) पुत्री तेजेंद्र सिंह मंगलवार को गंगा दशहरा पर परिजनों और मोहल्ले के लोगों के साथ गंगा स्नान करने गई थी। स्नान के दौरान प्रतिभा पानी के तेज बहाव में बहकर डूब गई। जानकारी मिलते ही गंगा स्नान करने गए परिजनों में खलबली मच गई।
विज्ञापन




पूर्व सभासद मोरमुकुट कुशवाहा व श्याम कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर गंगाघाट पुलिस चौकी पर घटना की जानकारी देते हुए बालिका की खोजबीन शुरू कराई। गोताखोरों ने बुधवार को सुबह फिर बालिका की खोजबीन शुरू की। उसका शव पुल के नीचे उतराता मिल गया। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed