फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body of a man found hanging

Hathras News: फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव

Sat, 09 Dec 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 09 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a man found hanging
आगरा रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिला है। पुलिस अधेड़ की शिनाख्त में जुटी हुई है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन





आसपास पूछताछ करने में पता चला है कि उक्त व्यक्ति कई दिनों से निर्माणाधीन भवन के आसपास ही घूम रहा था और इधर-उधर मांग कर अपना पेट भर रहा था। रात के समय वह बिल्डिंग में ही सो जाया करता था। उसकी पहचान के बारे में किसी को कुछ पता नहीं है। शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे उसका शव नगला हरकेश के रहने वाले आदित्य शर्मा के निर्माणाधीन भवन में खंभे पर लटका मिला है।
विज्ञापन




कंक्रीट के खंभे के सहारे ईंट रखकर इस व्यक्ति ने प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आसपास के लोगों को खंभे से लटका शव दिखाई दिया तो पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार, अपराध निरीक्षक अवधेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास पूछताछ की गई। फिलहाल अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी पहचान जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed