{"_id":"697f4399fa8030e7dd0bebd9","slug":"dead-body-found-in-a-pit-on-the-edge-of-a-field-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लापता किसान का शव पानी के गड्ढे में मिला, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लापता किसान का शव पानी के गड्ढे में मिला, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
Sun, 01 Feb 2026 05:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 01 Feb 2026 05:44 PM IST
सार
सोनपाल 22 जनवरी से लापता थे तथा 24 जनवरी को हसायन कोतवाली में बेटे अवतार सिंह ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बेटे ने बताया कि गृह क्लेश के बाद वे अचानक घर से निकल गए थे।
विज्ञापन
मृतक सोनपाल, शव मिलने पर पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हसायन के नगला विजन मार्ग पर 1 फरवरी सुबह 11 बजे खेत के पास पानी से भरे गड्ढे में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा शिनाख्त का प्रयास किया। पुलिस की छानबीन में पता चला कि शव सोनपाल (55) पुत्र बाबूलाल निवासी अंडौली का है।
विज्ञापन
सोनपाल 22 जनवरी से लापता थे तथा 24 जनवरी को हसायन कोतवाली में बेटे अवतार सिंह ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बेटे ने बताया कि गृह क्लेश के बाद वे अचानक घर से निकल गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पानी में पड़ा होने के कारण शव गल चुका था। पुलिस ने बताया कि मृतक को नशे की लत थी। एसएचओ गिरीशचंद्र गौतम ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन