{"_id":"6510954bd0e3342bb4088389","slug":"dauji-fair-music-dance-and-singing-presentations-enthralled-everyone-hathras-news-c-56-1-mrt1060-5232-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथररस : दाऊजी मेला में संगीत, नृत्य व गायन की प्रस्तुतियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथररस : दाऊजी मेला में संगीत, नृत्य व गायन की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Mon, 25 Sep 2023 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:30 AM IST
सार
प्रतियोगिता में सरस्वती इंटर कॉलेज की छात्रा आयुशी वशिष्ठ ने खूबसूरत अंदाज में गीता का सार सुनाया। प्रतियोगिता के नियमानुसार एक प्रतिभागी को तीन मिनट का समय दिया गया था, लेकिन आयुशी ने हार जीत के दायरे बाहर आकर धारा प्रवाह लगातार 10 मिनट तक गीता का सार सुनाया।
विज्ञापन
प्रस्तुति देती आरसी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा पायल
- फोटो : मेला प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के दाऊजी मेला के रिसीवर शिविर में ताराचन्द्र माहेश्वरी के संयोजन में संगीत, नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के कई स्कूलों के छात्र छात्राओं ने प्रस्तुतियां से लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
संगीत नृत्य प्रतियोगिता में सेंट जॉन्स के काव्या ने प्रथम स्थान, डीआरवी इंटर कॉलेज के हीरा कुमार ने द्वितीय स्थान और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की कुमारी ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में महात्मा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज की कुमारी संध्या ने प्रथम स्थान, रामबाग इंटर कॉलेज की सिफा ने द्वितीय स्थान व रामचन्द्र गर्ल्स इंटर कॉलेज की जानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका आशीष कुमार व हिमांशी ने निभाई। गायन प्रतियोगिता में संकल्प उपाध्याय व सुमित कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेषरूप से विनोद रावत ने माउथ ऑर्गन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व नप अध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश समन्वयक के रूप में तथा अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल, यूथ ब्रिगेट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुुंवर रतनेश रत्न, डीआरवी इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य स्वतन्त्र कुमार गुप्त आदि अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
खूबसूरत अंदाज में सुनाया गीता का सार
आयोजित प्रतियोगिता में सरस्वती इंटर कॉलेज की छात्रा आयुशी वशिष्ठ ने खूबसूरत अंदाज में गीता का सार सुनाया। प्रतियोगिता के नियमानुसार एक प्रतिभागी को तीन मिनट का समय दिया गया था, लेकिन आयुशी ने हार जीत के दायरे बाहर आकर धारा प्रवाह लगातार 10 मिनट तक गीता का सार सुनाया। उनकी इस प्रस्तुति से रिसीवर शिविर तालियों से गूंज उठा। उपस्थित सभी लोगों ने आयुशी के आध्यात्मिक ज्ञान व शैली की सराहना की।