{"_id":"64f8cfaba3d7fd7b75020d44","slug":"dauji-fair-150-applications-received-for-program-coordinators-hathras-news-c-56-1-sali1016-4389-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाऊजी मेला : कार्यक्रम संयोजकों के लिए मिले 150 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाऊजी मेला : कार्यक्रम संयोजकों के लिए मिले 150 आवेदन
Thu, 07 Sep 2023 12:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज में कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम संयोजक बनने के लिए आवेदन देने के लिए बुधवार को अंतिम दिन होने के कारण कलेक्ट्रेट में आवेदकों का तांता लगा रहा। इस मौके पर 150 आवेदकों ने अपने आवेदन प्रशासन को दिए।
अब प्रशासन इन आवेदनों पर विचार-विमर्श कर जल्द ही कार्यक्रम संयोजकों के नाम तय करेगा। लोगों को सबसे ज्यादा उत्सुकता मेला के मुख्य आकर्षण अखिल भारतीय कुश्ती दंगल के अलावा संगीत निशां, पंजाबी दरबार, लाफ्टर शो, खाटू श्याम भजन संध्या और बांकेबिहारी भजन संध्या के संयोजकों की घोषणा को लेकर है। इधर, मेला परिसर में सफाई कार्य भी तेज हो गया है। परिसर में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन को दुरुस्त कराने का कार्य कराया जा रहा है।
इन लोगों ने किया आवेदन
इस मौके पर दंगल के लिए कप्तान सिंह ठेनुआं, विष्णु कुमार शर्मा, बंटी लुटसान, श्यामसुंदर शर्मा बंटी, मुनीशपाल बघेल, विपुल सिंघानियां, देवा पहलवान, पंकज धवरैया ने आवेदन किया है। संगीत सम्मेलन के लिए सौरभ शर्मा, निरमा वार्ष्णेय, सोनवीर चौधरी, गौरव उपाध्याय, पंजाबी दरबार के लिए रवि सारस्वत, प्रदीप गुप्ता, निरमा वार्ष्णेय, लाफ्टर शो के लिए एकता जैन हर्ष, विकास भारद्धाज, डॉ. राहुल सिंह, निरमा वार्ष्णेय, ब्रजभाषा कवि सम्मेलन के लिए निरमा वार्ष्णेय, डाॅ. नितिन मिश्रा, उपेंद्र झा, देवी सिंह निडर ने आवेदन किया। मुशायरा के लिए चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, डॉ. नितिन मिश्रा, तसलीम अहमद, बांके बिहारी भजन संध्या के लिए सक्षम पाठक, एकता जैन, अंकित गौड़, अमित कुमार और खाटू श्याम भजन संध्या के लिए एकता जैन, हर्ष, हरेंद्र शर्मा, निरमा वार्ष्णेय ने आवेदन दिया।