फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Daughter Case: Testimony of the then Kotwali Inspector

बिटिया प्रकरण : तत्कालीन कोतवाली निरीक्षक की हुई गवाही

Fri, 22 Apr 2022 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Daughter Case: Testimony of the then Kotwali Inspector
हाथरस : बिटिया प्रकरण में पेशी के लिए पुलिस की सुरक्षा के बीच जिला न्यायालय में जाते चारों अभियुक? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों की न्यायालय में कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी हुई। इस मामले में तत्कालीन कोतवाली निरीक्षक चंदपा की गवाही भी हुई। कोर्ट ने एम्स के एक मेडिकल ऑफिसर को अगली तिथि पर गवाही के लिए बुलाया है। अगली सुनवाई 12 मई को होगी।
उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर 2020 को चंदपा क्षेत्र की अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसे जान से मारने का प्रयास किया गया था। इस युवती ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कुछ दिन बाद दम तोड़ दिया था। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। युवती की मौत से पहले ही पुलिस ने चारों आरोपियों संदीप, रवि, रामू व लवकुश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। यह चारों आरोपी तब से लेकर अभी तक अलीगढ़ जेल में निरुद्ध हैं। इस मामले सीबीआई ने जांच की थी। सीबीआई ने चारों आरोपियों के विरुद्ध विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में आरोपपत्र दाखिल किया था। बृहस्पतिवार को इस मामले में फिर सुनवाई हुई।
विज्ञापन

न्यायालय में तत्कालीन कोतवाली निरीक्षक चंदपा डीके वर्मा की गवाही हुई। कोर्ट ने इस मामले में चेयरमैन मल्टी इंस्टीट्यूशन मेडिकल बोर्ड डिपार्टमेंट ऑफ फोरेंसिक मेडिसन एंड टेक्सकोलॉजी एम्स नई दिल्ली डॉ. आदर्श कुमार को गवाही के लिए बुलाया है। बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से वकील अनुराग मोदी, बिटिया पक्ष की ओर से निमहोत्रा व अभियुक्तों की ओर से मुन्ना सिंह पुंढीर मौजूद थे। अब इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 12 मई नियत की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed