{"_id":"63f856abfbd19b5da704c04c","slug":"dark-shops-caught-fire-due-to-short-circuit-hathras-news-c-2-1-ali1026-52911-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शार्ट सर्किट से किराने की दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शार्ट सर्किट से किराने की दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
Fri, 24 Feb 2023 11:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:48 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली सदर इलाके में घंटाघंर स्थित किराने की दुकान से उठती लपटें।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के घंटाघर रोड बांस मंडी स्थित बॉबी किराना स्टोर में बृहस्पतिवार देर रात अचानक से शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि अफरा-तफरी मच गई। एसपी सहित पुलिस के अधिकारी व कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। दमकल की गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोतवाली सदर इलाके के शहर के बीचोबीच घंटाघर रोड स्थित बांसमंडी पर राजेंद्र कुमार की बॉबी किराना स्टोर के नाम से दो मंजिला किराने की दुकान है। दुकान में बृहस्पतिवार देर रात अचानक शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। कुछ ही देर में दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटे और धुंआ देखकर आसपास के लोग घबरा गए और अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर मौके पर दमकल की कई गाड़ियां और कोतवाली पुलिस पहुंच गई। तब तक आग ने पास में ही लगे बिजली पोल और दूसरी इमारतों को भी घेर लिया था। एसपी देवेश पांडे सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई। दमकल की कई गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक के मुताबिक आग लगने से काफी कीमती सामन और नगदी जलकर खाक हो गई।