फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Young man climbed a high voltage tower

33 केवी टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा: शराब को लेकर मां से हुई कहासुनी, नशे में चढ़ा युवक

Mon, 19 Oct 2026 10:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 19 Oct 2026 10:10 PM IST
सार

युवक को इतने खतरनाक टावर पर चढ़ता देख आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने युवक से नीचे उतरने की काफी मिन्नतें कीं, लेकिन वह नहीं माना।

विज्ञापन
Young man climbed a high voltage tower
33 केवी टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में सासनी के गांव नगला सुक्का में मंगलवार दोपहर उस वक्त खलबली मच गई, जब 25 वर्षीय युवक सीधे 33 हजार वोल्टेज की चालू बिजली लाइन के ऊंचे टावर पर चढ़ गया। करीब 25 मिनट तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान ग्रामीणों की सांसें अटकी रहीं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नगला सुक्का निवासी दिनेश कुमार (25) पुत्र हरीशकृष्ण का शराब पीने की लत पर दोपहर में परिजनों से विवाद हो गया था। मां से हुई कहासुनी से नाराज होकर दिनेश दोपहर करीब 3:30 बजे गांव के पास से गुजर रही 33 केवी की मुख्य विद्युत लाइन के टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन


युवक को इतने खतरनाक टावर पर चढ़ता देख आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने युवक से नीचे उतरने की काफी मिन्नतें कीं, लेकिन वह नहीं माना। परिजनों ने भी उसे समझाया। युवक टावर के ऊपरी हिस्से पर बैठा था। ग्रामीणों को डर था कि कहीं हाईवोल्टेज करंट उसे खींच न ले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन घुमाया। शाम ठीक चार बजे जैसे ही पुलिस की सायरन बजाती गाड़ियां और दमकल की टीम मौके पर पहुंची, तो पुलिसिया कार्रवाई और झंझट के डर से युवक का नशा काफूर हो गया। वह बिना देर किए खुद ही चुपचाप टावर से नीचे उतर आया। नीचे उतरने के बाद दमकल कर्मियों ने पूछताछ के बाद उसे परिवार के साथ जाने दिया। इधर, बाद में सीओ सिटी हिमांशु माथुर व सासनी पुलिस भी गांव पहुंची तथा परिजनों से बात कीं। परिवार के लोगों ने बताया कि वे उसकी शराब पीने की आदत से परेशान हैं।

दोपहर 3:30 बजे युवक के 33 केवी लाइन के टावर पर चढ़ने की सूचना मिली थी। पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। कुछ ही देर में युवक नीचे आ गया था। मामले में जांच की जा रही है।-हिमांशु माथुर, सीओ सिटी


पहले भी टावर पर चढ़े हैं लोग

  • 28 अप्रैल 2026 को सासनी के लुटसान रोड पर एक 30 वर्षीय शादीशुदा महिला अपने प्रेमी संग रहने और शादी करने की जिद में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
  • 22 मई 2026 को सिकंदराराऊ के गांव भटीकरा में 23 वर्षीय युवक गांव की ही अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद पर अड़ा था। लड़की के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे। इस बात से नाराज होकर वह गांव के 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed