फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cutoff of Bagla Degree College of Hathras released

Hathras News: बागला डिग्री कॉलेज की कटऑफ जारी, सामान्य पहुंची 99.35, यह है पूरी लिस्ट

Tue, 04 Jul 2023 05:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 04 Jul 2023 05:00 PM IST
सार

विज्ञानं संकाय, कला वर्ग में सामान्य वर्ग के प्रवेशार्थियों को 5 जुलाई, अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रवेशार्थियों को 7 से 8 जुलाई तथा एससी एसटी वर्ग के प्रवेशार्थियों को 10 से 11 को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। 

विज्ञापन
Cutoff of Bagla Degree College of Hathras released
पीसी बागला कॉलेज, हाथरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के बागला डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए कला वर्ग तथा विज्ञान वर्ग में गणित संकाय, जीव विज्ञानं संकाय के लिए कटऑफ जारी कर दी गई है। अब चयनित प्रवेशार्थियों को मूल प्रमाण पत्रों के साथ साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। 

विज्ञापन


स्नातक प्रथम वर्ष कला वर्ग में सामान्य वर्ग के 250 प्रवेशार्थियों का चयन किया गया है। सामान्य वर्ग की कटऑफ 99.35 रही। ओबीसी वर्ग में 170 प्रवेशार्थियों का चयन किया गया है। ओबीसी की कटऑफ 78.98 रही। अनुसूचित जाति वर्ग में 150 प्रवेशार्थियों का  चयन किया गया है। एससी वर्ग में कटऑफ 82.90 रही। विज्ञान संकाय गणित वर्ग में सामान्य वर्ग के 60 प्रवेशार्थियों का  चयन किया गया है। सामान्य वर्ग की कटऑफ 99.1 रही। ओबीसी वर्ग में 11 प्रवेशार्थियों का चयन किया गया है। ओबीसी की कटऑफ 81.185 रही। एसी वर्ग में 22 प्रवेशार्थी चयनित हुए हैं। एससी वर्ग की कटऑफ 80.835 रही। 
विज्ञापन


विज्ञानं संकाय जीव विज्ञानं  वर्ग में सामान्य वर्ग के 60 प्रवेशार्थी चयनित हुए हैं। सामान्य वर्ग की कटऑफ 99.285 रही। वही ओबीसी वर्ग में 25  प्रवेशार्थियों का चयन किया गया है। ओबीसी की कटऑफ 75 रही। जबकि एससी वर्ग में 12 प्रवेशार्थियों का चयन किया गया है। एससी वर्ग की कटऑफ 83 रही। विज्ञानं संकाय, कला वर्ग में सामान्य वर्ग के प्रवेशार्थियों को 5 जुलाई, अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रवेशार्थियों को 7 से 8 जुलाई तथा एससी एसटी वर्ग के प्रवेशार्थियों को 10 से 11 को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है संकायवार कटऑफ 
संकाय --- वर्ग --- अधिकतम अंक  ----  कटऑफ अंक 
कला -- सामान्य -- 140.12 -- 99.35
कला -- ओबीसी -- 99.25 -- 78.98 
कला -- एससी -- 99.30 -- 82.90 

विज्ञानं गणित -- सामान्य -- 135.3 -- 99.1 
विज्ञानं गणित -- ओबीसी -- 97.765 -- 81.185 
विज्ञानं गणित -- एससी -- 98.565 -- 80.835 

जीव विज्ञानं -- सामान्य -- 133.75 -- 99.285 
जीव विज्ञानं -- ओबीसी -- 99 -- 75 
जीव विज्ञानं -- एससी -- 98 -- 83

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed